ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बन्द लिफाफे खुले कल देर शाम जारी हुई इंदौर भाजपा कार्यकरणी,विधायक पुत्र की राजनीति में सक्रियता नगर उपाध्यक्ष बने सिंधिया समर्थंक सेंगर का नाम कटा विजयवर्गीय का रहा दबदबा सुदर्शन ने दुबे को अहम पद दिलाया नगर अध्यक्ष को कार्यकरणी में लेना पद का डिमोशन

बन्द लिफाफे खुले कल देर शाम जारी हुई इंदौर भाजपा कार्यकरणी,विधायक पुत्र की राजनीति में सक्रियता नगर उपाध्यक्ष बने सिंधिया समर्थंक सेंगर का नाम कटा विजयवर्गीय का रहा दबदबा सुदर्शन ने दुबे को अहम पद दिलाई

लंबे इंतजार के बाद भाजपा की नगर कार्यकारिणी घोषित हो गई। रविदास समाज से एक भी नाम नही आने पर समाज से जुड़े भाजपा के कार्यकर्ता ना खुश है। कार्यकारिणी में सिंधिया व विजयवर्गीय समर्थकों का दबदबा सबसे ज्यादा है। एक व पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र से भी विजयवर्गीय से जुड़े नेताओं को उपाध्यक्ष, महामंत्री पद मिले हैं। पांच सिंधिया समर्थकों को महत्वपूर्ण पद मिले है। लेकिन मोहन सेंगर को पद नहीं मिल सका है इसी नाम के चलते बन्द लिफाफे में बंद कार्यकारिणी अभी तक अटकी होने का अनुमान कहासुनी में लगाया जा रहा था। सांसद शंकर लालवानी व विधानसभा एक से पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के ज्यादा समर्थकों को कार्यकारिणी में

जगह नहीं मिल पाई है लेकिन संदीप दुबे का नाम सबसे आकर्षक माना जा रहा है। पिछले साल नगर कार्यकारिणी के लिए प्रदेश संगठन ने पर्यवेक्षक भेजे थे। जिसकी भाजपा कार्यालय में चर्चा के बाद बंद लिफाफे में पर्यवेक्षकों ने प्रदेश संगठन को नाम भेजे थे। लेकिन तमाम गुटबाजी के चलते नामों पर सहमति नहीं बन पा रही थी। पिछले महीने भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे कार्यकारिणी के सिलसिले में भोपाल में बड़े पदाधिकारियों से भी चर्चा करने पहुंचे थे। कार्यकारिणी में महामंत्री पद सबसे महत्वपूर्ण रहता है। विधायक रमेश मेंदोला से जुड़े सुधीर कोल्हे और सविता अखंड को यह पद मिला है। सिंधिया से जुड़े मोहन सेंगर का नाम भी इसी दौड़ में शामिल था। तीसरे महामंत्री संदीप दुबे बने। एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से अशोक चौहान चांदू शहर उपाध्यक्ष बने है। चौहान भी विजयवर्गीय खेमे से जुड़े हैं। इसके अलावा नगर मंत्री अजीत राय भी नगर मंत्री पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र से चुने
गए है। रॉय भी विजयवर्गीय समर्थक हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा से नगर अध्यक्ष रहे राजेश शिरोडकर को नगर कार्यकरिणी में सदस्य बना दिया गया है। पूर्व नगर अध्यक्ष को सदस्य बनाना पद का डिमोशन नजर आ रहा है।

विधायक पुत्र की नगर उपाध्यक्ष से वापसी राजनीति में दिखेगी सक्रियता

पिछले साल एक कामेडियन को हवालात भिजवा कर चर्चाओं में आए विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य
सिंह गौड़ नगर उपाध्यक्ष बने हैं। हिंदूवादी विचारों पर काम करने वाले एकलव्य गौड़ समर्थक प्रकाश राठौर व ज्योति पंडितको कार्यकारिणी में स्थान मिला है। सविता अखंड को महामंत्री बनाया गया। पद्मा भोजे, गायत्री गोगड़े, ज्योति पंडित, अनिता व्यास, माधुरी जायसवाल को भी कार्यकारिणी में स्थान मिला है।

सिंधिया समर्थंक का विश्वशनीय नाम कटा पांच को मिले पद

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़े पवन जायसवाल, योगेश गेंदर, दीपक राजपूत को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि राजू सिंह चौहान और पपू शर्मा नगर मंत्री बने । इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सिंधिया खेमे के प्रकाश तिवारी, लक्की अवस्थी, राजेश पांडे, अजय सेंगर, मनोज मिश्रा को लिया गया है। सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा भरोसेमंद नाम मोहन सेंगर को कोई भी पद नही मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.