ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नर्सिंग की छात्रा से ज्यादती, शादी करने से मुकरा, केस दर्ज

भोपाल।  गुनगा थाना पुलिस ने एक नर्सिंग की छात्रा की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। युवक ने उसके साथ अकेलेपन का फायदा उठाकर ज्यादती की थी। इसके बाद शादी करने का भरोसा देकर नौ माह तक छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा। पिछले दिनों छात्रा ने जब उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने के लिए साफ मना कर दिया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

गुनगा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने सोमवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसमें उसने बताया कि वह भोपाल के एक निजी कालेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। इसके लिए वह रोज कालेज जाती है। दो साल पहले उसका परिचय सूखी सेवनिया स्थित छावनी पठार निवासी अजय कुशवाहा नाम के युवक से हुई थी। दरअसल अजय की मौसी युवती के घर के पास रहती है। अजय अक्सर अपनी मौसी के घर आता-जाता था। इस वजह से छात्रा की उससे बातचीत होने लगी थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई।

14 दिसंबर 2020 को अजय छात्रा के घर पहुंच गया। उस समय वह घर पर अकेली थी। इस बात का फायदा उठाते हुए अजय ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर दिया। छात्रा ने जब घटना के बारे में परिवार वालों को बताने की धमकी दी तो अजय ने उसे जल्द ही शादी कर लेने का झांसा दिया। छात्रा ने उस पर बात पर भरोसा करते हुए किसी को कुछ भी नहीं बताया। छात्रा की इसी चुप्पी का फायदा उठाते हुए अजय ने छात्रा का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद ही अजय ने भोपाल के कमला पार्क इलाके में एक किराए का कमरा ले लिया। छात्रा की मजबूरी का फायदा उठाते हुए अजय उसे इसी कमरे पर बुलाकर ज्यादती करने लगा था। पिछले दिनों जब छात्रा ने जब शादी करने के लिए दबाव डाला तो अजय ने शादी करने से साफ मना कर दिया। बार-बार बात करने के बाद जब वह नहीं माना तो छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.