राजभवन में निज सचिव के घर चोरों ने नकदी, मोबाइल समेत मोपेड की चोरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित राजभवन के निज सचिव के घर चोरों ने बोल दिया। जानकारी के मुताबिक चोरों ने दो मोबाइल, नकदी, टेबलेट, मोपेड सहित 51 हजार रुपये चोरी कर लिए। बता दें कि राजेश कुमार चौधरी राजभवन में निज सचिव के पद पर पदस्थ हैं। वे रविवार को किसी काम से भिलाई गए हुए थे। सोमवार की शाम पत्नी ने फोन पर चोरी की सूचना दी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसके आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.