ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इराक में अमेरिकी दूतावास पर हुआ था 12 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला

इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा काधिमी ने सोमवार को कुर्दिश अधिकारियों से मुलाकात की है और उत्तरी इराकी शहर इरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के समीप ईरानी मिसाइल हमले के स्थल का निरीक्षण किया। काधिमी का अर्धस्वायत्त कुर्दिश नियंत्रित क्षेत्र के प्रधानमंत्री मसरूर बारजानी ने अगवानी की। इराकी प्रधानमंत्री ने उन 12 बैलेस्टिक मिसाइलों से हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया जो अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के समीप गिरे थे।

ईरान ने रविवार के मिसाइल हमलों की जिम्मेदारी ली थी और उसे सीरिया में इजराइली हमले का बदला करार दिया। सीरिया में पिछले सप्ताह इजराइली हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड के दो सदस्यों की मौत हो गई थी। इरबिल शहर में हमले में किसी की जान नहीं गई, लेकिन यह अमेरिका एवं ईरान के बीच संबंधों में और गिरावट का संकेत है और उसने इराक के नेतृत्व को भी नाराज कर दिया। इराकी नेतृत्व ने इसे ‘अंतरराष्ट्रीय कानून एवं नियमों’का उल्लंघन करार दिया और बगदाद में ईरानी राजदूत को विरोध स्वरूप तलब किया। रक्षा विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने वाशिंगटन में पत्रकारों से कहा कि अमेरिकी सरकार के किसी भी कार्यालय को नुकसान नहीं पहुंचा है और इस बात के भी संकेत नहीं है कि निशाना वाणिज्य दूतावास था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.