ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिल्म ब्रह्मास्त्र के टीजर में देखें एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल और वेस्टर्न अवतार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके फैंस और करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं मशहूर निर्माता-निर्देशक अयान मुखर्जी ने आलिया भट्ट को उनके 29वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने अपनी बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ा एक टीजर रिलीज किया है।

इस टीजर में फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के आठ अलग-अलग लुक नजर आ रहे हैं। जिसको देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म में उनका किरदार काफी अलग रहने वाला है। बात करें टीजर में आलिया भट्ट के लुक की तो पहले लुक में वह अभिनेता रणबीर कपूर को पकड़े नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे लुक में आलिया भट्ट को कानों पर ईयररिंग्स और बालों में रोज लगाए बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है।

टीजर में अभिनेत्री का तीसरा लुक काफी वेस्टर्न लग रहा है। वहीं चौथे लुक में आलिया भट्ट रेड कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इसमें उनका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। वहीं पांचवे और छठे लुक में आलिया भट्ट काफी खूबसूरत दिख रही हैं। ऐसे ही उनका सातवां और आठवां लुक भी है। सोशल मीडिया पर फिल्म ब्रह्मास्त्र का जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.