ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पर्दे पर एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे को किस को श्रुति ने बताया फनी

नई दिल्ली। टीवी अभिनेत्री श्रुति सेठ इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज बल्डी ब्रदर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। यह वेब सीरीज जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने वाली है। बल्डी ब्रदर्स में श्रुति सेठ ने अभिनेत्री मुग्धा गोडसे के साथ किसिंग सीन किया है। अपनी को स्टार के साथ किसिंग सीन करने को लेकर अब श्रुति सेठ ने बड़ा बयान दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। श्रुति सेठ ने मुग्धा गोडसे के साथ किए अपने किसिंग सीन को को फनी बताया। उन्होंने कहा है कि एक कलाकार के लिए ‘परफॉर्मेंस परेशानी को मात देता है’।
श्रुति सेठ ने बातचीत के दौरान वेब सीरीज बल्डी ब्रदर्स को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। मुग्धा गोडसे के साथ किसिंग सीन करने को लेकर श्रुति सेठ ने कहा, ‘यह हम दोनों के लिए काफी फनी था क्योंकि इससे पहले अपने कभी ऐसे सीन नहीं किए थे, लेकिन शाद अली ने इसके काफी आसानी के करवाया। और फिर कलाकारों के लिए परफॉर्मेंस परेशानियों को कम करता है, इसलिए हमने आखिर में इसे पूरी तरह से स्वाभाविक बना दिया।’ जब श्रुति सेठ से पूछा गया कि क्या दर्शक इस तरह के सीन्स को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह से प्रगतिशील हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा, ‘जहां तक दर्शकों की बात है तो हमें उनके इसे देखने और अपना फैसला देने के लिए इंतजार करना होगा।’ इसके अलावा श्रुति सेठ ने और भी ढेर सारी बातें कीं। श्रुति सेठ छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। बात करें वेब सीरीज बल्डी ब्रदर्स की तो इसमें श्रुति सेठ के साथ जयदीप अहलावत और मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा सतीश कौशिक, टीना देसाई, जितेंद्र जोशी, माया अलग, मुग्धा गोडसे और यूरी सूरी सहायक किरदारों में दिखाई देंगे। वेब सीरीज बल्डी ब्रदर्स 18 मार्च को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.