ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

PM मोदी का कड़ा संदेश- भाजपा में नहीं चलेगा वंशवाद, मेरे कहने पर कटा सांसदों के बेटों का टिकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा वंशवाद की राजनीति के खिलाफ है और हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में उनके कारण पार्टी के कई सांसदों के बेटे-बेटियों को टिकट नहीं मिल सका। प्रधानमंत्री ने यह बात भाजपा संसदीय दल की बैठक में कही। बैठक में चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करने पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का जोरदार अभिनंदन भी किया गया। हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की सत्ता में फिर से वापसी की।

वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक
मोदी ने बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, इसलिए पार्टी के सांसदों को वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति पर अंकुश लगाने के लिए भाजपा ने अपने संगठन के भीतर ही एक कोशिश आरंभ की है। पीएम मोदी ने कहा कि यदि विधानसभा चुनावों में किसी सांसद के बेटे या बेटी को टिकट नहीं मिला, तो यह उनकी ही वजह से है। बैठक में मौजूद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के 100 ऐसे मतदान केंद्रों की पहचान करें, जहां भाजपा के पक्ष में अपेक्षाकृत कम मत पड़े हैं और वे इसके कारणों की भी पड़ताल करें।

‘‘द कश्मीर फाइल्स” की तारीफ की
पीएम मोदी ने बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल में रिलीज फिल्म ‘‘द कश्मीर फाइल्स” की सराहना की और कहा कि ऐसी फिल्में बनती रहनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ क्या हुआ, उस सच को छुपाया गया लेकिन आज यह सबके सामने है। कश्मीरी पंडितों ने क्या दर्द सहा आज पूरी दुनिया देख रही है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को सच का आइना दिखाने वाली ऐसी फिल्में बनती रहनी चाहिएं।

बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकाले जाने के लिए चलाए गए ‘‘ऑपरेशन गंगा” पर एक प्रस्तुति दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संसदीय दल की बैठक की शुरुआत में महान गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। मंगेशकर का छह फरवरी को निधन हो गया था। सूत्रों ने बताया कि बैठक में युद्धग्रस्त यूक्रेन में गोलीबारी में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा और कर्नाटक में हिजाब विवाद के दौरान मारे गए बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.