ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिल्म ‘राधे श्याम’को मिली प्रतिक्रियाओं से प्रभास का फैन ने निराश होकर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‘बाहुबली’ ने फैंस पर ऐसा जादू चलाया कि आज भी एक्टर के चाहने वाले उन्हें बाहुबली  की नजर से ही देखते हैं। ऐसे में फैंस चाहते हैं कि प्रभास हमेशा हिट ही देते रहें। हाल ही में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है जिसमें प्रभास के एक फैन ने इस वजह से सुसाइड कर लिया क्योंकि उनकी फिल्म ‘राधे श्याम’ को पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। खबर है कि प्रभास के 24 साल का एक फैन फिल्म राधे श्याम को मिले बुरे रिव्यूज से दुखी होकर फंदे से झूल गया। मामला आंध्रप्रदेश के कुर्नूल डिस्ट्रिक के तिलक नगर का बताया जा रहा है।

रवि तेजा नाम का शख्स प्रभास  का बहुत बड़ा फैन था। फिल्म राधे श्याम को लेकर उसे काफी क्रेज था। प्रभास की फिल्म को लेकर उसे काफी उम्मीदें थीं। लेकिन जब फिल्म रिलीज के बाद राधे श्याम के रिव्यूज सामने आने लगे तो फैन रवि काफी मायूस हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक- जब फिल्म को निगेटिव रिव्यूज मिलने लगे तब रवि तेजा नाम के फैन ने खुद को फांसी लगा ली। खबरों के मुताबिक, फैन ने अपनी मां को राधे श्याम फिल्म के रिव्यू को लेकर बताया था कि इस फिल्म के लिए लोग अच्छा नहीं बोल रहे हैं। जिससे कि वह काफी हर्ट था। इस बारे में उसने अपनी मां से खुदकुशी करने से ठीक पहले कही थी। जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इंवेस्टिगेशन कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.