ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क हादसे में महिला की मौत, बाईक सवार दो अन्य घायल

सासाराम। रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर पहलेजा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। बाइक सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत महिला रंजू कुमारी उम्र लगभग 28 वर्ष है। डेहरी मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि औरंगाबाद जिले के बाबू कर्मा गाँव अपने मायके से बाइक पर सवार होकर मृत महिला रंजू कुमारी अपने ससुराल कंचनपुर आ रही थी कि थाना क्षेत्र के पहलेजा मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर बाइक गिर पड़ी महिला ट्रक की चपेट में आई उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हुई। मृत महिला के साथ बाइक चला रहे गुड्डू कुमार और मृत महिला की एक पुत्री भी थी। बाइक पर सवार गुड्डू कुमार और मृत महिला रंजू देवी की पुत्री भी घायल है जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मृतिका की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया एवं पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी को परिजनों के हवाले किया गया। वही दुर्घटना गठित करने वाले ट्रक को भी पकड़ लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.