ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लुधियाना में स्टॉक एक्सचेंज में पैसे लगाने के नाम पर 95 लाख की ठगी, आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना के माडल टाउन एरिया में एक व्यक्ति से स्टॉक एक्सचेंज में पैसे लगाने के नाम पर लाखों की ठगी मार ली। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

शहर के मॉडल टाउन एरिया के एक व्यक्ति से स्टॉक एक्सचेंज में पैसे लगाने के नाम पर 95 लाख की ठगी मार ली। पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हनवीन सिंह निवासी माडल ने बताया कि विनय बंसल निवासी जी ग्रीन पार्क साउथ सिटी ने उसे बताया कि था कि उसके पास स्टॉक एक्सचेंज बिजनेस में पैसे लगाने की मुहारत है। जिस कारण हरवीन सिंह ने विनय बंसल के खाते में 95 लाख रुपए डलवाए थे। मगर उसने यह पैसे का उसे हिसाब नहीं दिया। जब पैसे वापिस मांगे तो विनय ने उसे 10 लाख रुपए का का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी, जिसकी जांच के बाद विनय बंसल के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। मामले के जांच अधिकारी प्रितपाल सिंह ने बताया कि अभी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

जमीनी विवाद में धोखाधड़ी, दो आपराधिक मामले दर्ज

लुधियाना। शहर में अलग अलग जगहों पर करोडों रुपए की जमीनों में ठगी के दो अलग अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने आपराधिक मामले दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के श्री गंगानगर निवासी मलकीत सिंह संधू ने बताया कि उसने 3174 गज जमीन का सौदा गुरमनदीप कौर और उसके पति गुरइंद्रजीत सिंह निवासी मलेरकोटला के साथ 4 करोड़ 15 लाख रुपए में किया था। उक्त लोगों ने उससे 1 करोड 80 लाख रुपए लेकर उसे जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई है।

पुलिस ने थाना सदर में गुरमनदीप कौर व गुरइंद्रजीत सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी अमरजीत सिंह के अनुसार दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। गांव रामगढ़ के परमजीत सिंह के अनुसार उसने 15 कनाल 7 मरले जमीन का सौदा भुपिंदर सिंह के साथ 1 करोड़ 80 लाख रुपए किशतों में ले लिए मगर जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। पुलिस ने भुपिंदर सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.