रुस के हमले के बीच मारे गए यूएस के ब्रेंट रेनाउड की मौत
ब्रेंट रेनाउड की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है | ब्रेंट रेनाउड एक जाबांज किस्म के पत्रकार और फिल्ममेकर थे | इसके अलावा वह फोटोग्राफी भी करते थे | ब्रेंट ने कई डॉक्यूमेंट्रीज भी बनाई हैं | ब्रेंट ने अपने भाई Craig संग मिल कर HBO और वाइस न्यूज के लिए फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं | साल 2009 में ब्रेंट ने अपने भाई के साथ मिलकर डॉक्यूमेंट्री बनाई थी | रिपोर्ट्स के मुताबिक वह द न्यू यॉर्क टाइम्स के लिए काम कर रहे थे | 13 मार्च 2022 को ब्रेंट की मौत तब हो गई जब वह यूक्रेन शरणार्थियों पर अपनी खास रिपोर्ट तैयार करने गए थे, उस वक्त रूस के हमले के दौरान वह भी चपेट में आ गए |
Brent की उम्र 50 साल थी | ब्रेंट आरकान्सस में रहते थे | ब्रेंट की मौत की खबर पब्लिकेशन ने ही एक बयान जारी कर दी थी | ब्रेंट बेहद जुझारू किस्म के थे ऐसे में वह यूक्रेन अपने रिस्क पर गए थे | उन्हें पब्लिकेशन की तरफ से नहीं भेजा गया था | वह यूक्रेन में शरणार्थियों पर एक स्पेशल रिपोर्ट तैयार कर रहे थे |
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.