दस्यु गिरोह के फरार दो सदस्य गिरफ्तार, 20 साल पहले एनकाउंटर में मारा गया अरविंद जाटव गिरोह से है संबंध
भिंड। भिंड पुलिस ने दस्यु गिरोह के फरार दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों का संबंध 20 साल पहले एनकाउंटर में मारा गया अरविंद जाटव गिरोह से है। दोनों आरोपी पिछले 20 साल से उत्तर प्रदेश में पहचान छिपाकर जीवन यापन कर रहे थे। दोनों आरोपियों पर विभिन्न मामलों में 14 से अधिक संगीन मामले दर्ज है।
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से दस्यु गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पुलिस को पिछले 20 साल से तलाश थी। आरोपियों के संबंध 20 साल पहले एनकाउंटर में मारा गया अरविंद जाटव गिरोह से है। आरोपी रामौतार जाटव निवासी अमाहा थाना दबोह और गुड्डू उर्फ अशोक जाटव निवासी चटसारी थाना कैलिया उत्तर प्रदेश में 20 साल से पहचाना बदल कर बाहरी जिलो में रह रहे थे। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर 14 से अधिक संगीन मामले दर्ज है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.