नीतीश राज में हो रहे विकास की गाथा, बिहार के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा – शीला कुमारी मंडल, परिवहन मंत्री
फुलपरास। मिथलांचल की धरती फुलपरास समाजवादियों का गढ़ रहा है। यह धरती धनिक लाल मंडल की जन्म भूमि और लोकनायक कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि के रुप में सुविख्यात है। इसी फुलपरास विधान सभा क्षेत्र से जदयू की टिकट पर चुनाव जीतने वाली तेज तर्रार महिला शीला कुमारी मंडल, आज नीतीश सरकार में परिवहन मंत्री हैं। इनसे विशेष साक्षात्कार किया बिहार के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा। परिवहन मंत्री शीला कुमारी मंडल ने डॉ वर्मा से कहा आज बिहार का चौमुखी विकास हो रहा है हमारे अभिभावक और लोकप्रिय मुख्य मंत्री नीतीश की कार्य कुशलता और दूरदर्शिता के कारण।बिहार की महिलाएं, अब हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं और निरन्तर प्रगतिके पथ पर प्रगतिशील हो रही हैं। हमारे मुख्य मंत्री जी का सात निश्चय योजना अत्यन्त जनहितकारी है। डॉ वर्मा द्वारा यह पूछे जाने पर की आपके मंत्री बनने के बाद से आपके परिवहन विभाग के क्या कार्य कलाप हैं ? मंत्री शीला कुमारी मंडल ने कहा बिहार में सड़क दुर्घटनाओं में पहले की अपेक्षा कमी आई है। सड़क सुरक्षा संवेदनशील विषय है जिसपर परिवहन विभाग द्वारा बेहतर तरीके से कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाएं काम हो, इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा बिहार के हर जिले में कुशल वाहन चालन प्रशिक्षण हेतु ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण कार्य जारी है। हाईवे पर गश्ती के लिए विशेष गश्ती दल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। परिवहन मंत्री शीला कुमारी मंडल ने यह भी कहा सड़क दुघर्टना में मृतक के आश्रितों को 05 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायल को 50 हज़ार रूपए बतौर मुआवजा राशि दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने यह भी कहा नीतीश राज में हो रहे विकास की गाथा, बिहार के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।