ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्रामीणों का पुलिस टीम पर हमला, डायन बताकर महिला के मुंडवा रहे थे बाल, हिरासत में 10 आरोपी

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण में महिला को डायन बताकर मारपीट करना का मामला सामने आया है। साथ ही ग्रामीण महिला के बाल मुंडवा रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को जलील करने में लगे ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिस घटना में दो जवानों को चोट आई है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के कुअंरपुर बीन टोली गांव की है। बताया जाता है कि गांव की एक महिला पर ग्रामीण डायन का आरोप लगाते हुए उसके बाल काट रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस महिला को ग्रामीणों से छुड़ाने लगी. उसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना में पीड़ित महिला और थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पीड़ित महिला को पुलिस ने गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज भी चल रहा है। पुलिस टीम पर हुए हमले की जानकारी मिलने पर चकिया डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। पुलिस ने 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़ित जख्मी महिला का इलाज जारी है। घटना को लेकर अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.