ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

साली के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया जीजा, सास ससुर ने मिलकर की दामाद की निर्मम हत्या

झारखंड के कोडरमा में साली के प्रेम में पागल जीजा की सास ससुर द्वारा हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी दंपति ने मृतक को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। कांड को छुपाने के लिए आरोपियों ने दामाद का शव रेलवे लाइन पर डाल दिया। घटना जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के मूरकमनाई पंचायत अंतर्गत बेला गांव में बीते शुक्रवार रात हुई।
मृतक की पहचान कादोडीह पंचायत के केतरूसिंघा निवासी 25 वर्षीय सोनू यादव के रूप मे की गयी है। सोनू ट्रक का ड्राइवर था और होली मनाने जमशेदपुर से अपने घर केतरूसिंघा लौटा था। मृतक शादीशुदा था और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।
जानकारी के अनुसार सोनू यादव का प्रेम प्रसंग बेला गांव निवासी अपनी ममेरी साली के साथ चल रहा था। होली मनाने जब युवक अपने घर लौटा तो शुक्रवार की देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने बेला चला गया। इसी दौरान युवती के पिता ने जीजा साली को आपत्तिजनक स्थिति मे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद सोनू भागने लगा। लेकिन साली से प्रेमिका बनी युवती के पिता ने परिजनों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। सबने मिलकर तेज धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने को लेकर युवक के शव को पास के रेलवे ट्रैक पर ले जाकर रख दिया।

अगले दिन बेला रेलवे ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 35/21 के पास एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। युवक के दाहिने कनपटी के पास धारदार हथियार से 5 बार वार किया गया था। जख्म के गहरे निशान बता रहे थे कि उसका ब्रूटल मर्डर किया गया था। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।सूत्रों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। मरकच्चो थाना प्रभारी सुमित साव, एसआई कुंदन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। सबने मिलकर मामले की जांच की। पता चला कि युवक की पहले बेला गांव के बाहर खेत में हत्या की गई। इसके बाद साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को घसीटते हुए कोडरमा कोवाड़ रेलवे पटरी पर डाल दिया गया। हत्यारों ने युवक की बाइक घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने बाइक को तालाब से बरामद किया।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मामा ससुर हीरालाल यादव व उसके परिजनों से भी पूछताछ की। एक परिवार के लोगों के बयान मे अंतर होने पर पुलिस को कुछ संदेह हुआ। उसके बाद पुलिस ने हीरालाल यादव, उसकी पत्नी और बेटी को पूछताछ के लिए थाना लाया। जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो हीरालाल यादव टूट गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी हीरालाल यादव ने बताया कि बेटी को रिश्ते के दामाद के साथ आपत्तिजनक स्थिति मे देखने के बाद उसने अपना होशो हवास खो दिया और उसने लोहे के हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवती के पिता हीरालाल यादव व कौशल्या देवी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.