ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डिम्पी गांगुली तीसरी बार बनने वाली हैं मां

राहुल महाजन की एक्स वाइफ डिम्पी गांगुली  तीसरी बार मां बनने वाली हैं। डिम्पी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट  की है। डिम्पी को रोहित रॉय से दो बच्चे हैं। डिम्पी ने सोशल मीडिया पर अपने दोनों बच्चों के साथ एक खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया है। इसी के साथ लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर करके उन्होंने फैन्स के साथ प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है। बता दें कि रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी के कंटेस्टेंट राहुल महाजन  से तलाक लेने के बाद ही डिम्पी ने अपने करीबी दोस्त रोहित से शादी कर ली थी।

सामने आई तस्वीर में डिम्पी गांगुली ने अपनी गोद में बेटे को लिया हुआ है और बेटी उनके बेबी बम्प को किस करती हुई नजर आ रही है। तस्वीर के साथ डिम्पी ने कैप्शन में लिखा है, ‘मुझे संतुष्ट करने वाला प्यार तो अपने बच्चों से मिला है। अपने दुख, सुख और गुस्से में, नींद में और भूख के क्षणों में वह सिर्फ आपको सोचते हैं, आपको भगवान तक का दर्जा दे डालते हैं। इससे दुनिया की हर मुश्किल का हल निकल सकता है। मुझे इसकी वजह से हर दिन एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा मिलती है…मुश्किल भरे लम्हों में दुनिया को आशा भरी नजरों से देखने के लिए।’ साथ ही डिम्पी ने इस बात का जिक्र किया है कि अब उनका यह प्यार तीन गुना बढ़ने वाला है। उन्होंने बड़ी ही खूबसूरती से हर एक मां को हैप्पी मदर्स डे भी विश कर डाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.