भाजपा पार्षदों ने निगम के सामने फैलाया कचरा
भिलाई। मंगलवार को भिलाई निगम के भाजपा पार्षदों ने सफाई में भेदभाव और लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। भाजपाइयों का आरोप था कि जिन वार्डों में भाजपा के पार्षद जीते हैं। उन वार्डों में ठीक से सफाई नहीं की जा रही है।
यदि पार्षद के कहने पर कोई सुपरवाइजर सफाई करवाता भी है तो उसे या तो स्थानांतरित कर दिया जा रहा है या फिर काम से निकाल दिया जा रहा है। इसी बात पर आक्रोश जताते हुए भाजपा पार्षद रिक्शे पर कचरा लेकर निगम कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के गेट पर ही उसे फैलाकर प्रदर्शन किया।
भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में निगम आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि भाजपा पार्षदों के वार्डों में साफ सफाई तथा अन्य कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। वहां के सुपरवाइजर को सफाई करवाने से रोका जा रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.