रोहतास जिला जदयू ने धूमधाम से मनाई डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती
सासाराम। आज दिनांक 23,03,2022को रोहतास जनता दल (यूनाईटेड) के द्वारा जिला कार्यालय सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा जी के अध्यक्षता में डॉ राम मनोहर लोहिया जी का 112 वी जयंती बहुत धूमधाम से मनाया गया इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे संगठन प्रभारी विजय कुमार कुशवाहा जी शामिल हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि डॉक्टर लोहिया समाजवाद के प्रेरणा सूत्र थे वे स्वतंत्रता संग्राम एवं समाजवादी राजनेता थे डॉक्टर लोहिया कई भाषाओं के जानकार थे लेकिन उन्होंने हिंदी को तवज्जो दिया। संगठन प्रभारी विजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि लोहिया का नाम भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों मे अंकित है इनका व्यक्तित्व और कृतित्व अमर है और युग युग तक प्रेरणादायक है। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया भारतीय राजनीति का वह बिंदास और बेदाग चेहरा जिनकी दूरदर्शी राजनीति विचार करिश्माई थे डॉक्टर लोहिया जी के बारे में कहा जाता था “जब जब लोहिया बोलता है दिल्ली का तख्ता डोलता है” डॉक्टर लोहिया जी महिलाओं को लेकर हमेशा से संजीदा रहे डॉक्टर लोहिया जी ने कहा था कि देश को सती सीता की जरूरत नहीं द्रौपदी की जरूरत है जो संघर्ष कर सवाल पूछ सके बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी उन्हीं के बताए मार्ग पर चलते हुए महिला सशक्तिकरण का कार्य किया श्री नीतीश कुमार जी की सरकार के द्वारा पंचायतों में महिलाओं को 50प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण, बच्चीयों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए साइकिल योजना, पोशाक योजना, इंटर पास बच्चियों को ₹25000, ग्रेजुएट पास बच्चियों को ₹50000 देने का काम कर रहे हैं इस जयंती समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित जमालुधिन सिद्धकी, अशोक चौधरी पप्पू,अलख निरंजन,सिकंजय सिंह उषा पटेल,संगीत सिंह, राजेश सोनकर,बनारसी पटेल, रवीन्द्र पांडेय,अजय मिश्रा, मो. सज्जाद अली,,रामसागर चौधरी,श्री राम कुशवाहा विजय भाई पटेल,हीरालाल कुशवाहा ,अजय महतो समीम इकबाल अंसारी सहित कई अन्य उपस्थित थे।