ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तीन पालियों में ली जायेगी सहायक अभियंता की लिखित प्रतियोगीता परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा दिनांक 24.03.2022 (गुरुवार) एवं 25.03.2022 (शुक्रवार) को तीन पालियों (प्रत्येक पाली एक-एक घंटा की) में सहायक अभियंता (विधुत/असैनिक/यांत्रिक) लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार आयोजन एवं संचालन हेतु अपर समाहर्त्ता, गया श्री मनोज कुमार द्वारा ब्रीफिंग करते हुए सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश देते हुए बताया कि दिनांक 24 मार्च, 2022 को होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा के
1) प्रथम पाली, जो पूर्वाह्न 10.00 बजे से 11.00 बजे तक, जिसमें सामान्य अंग्रेजी (वस्तुनिष्ठ) General English (Objective)
2) द्वितीय पाली, जो पूर्वाह्न 11.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक, जिसमे सामान्य हिन्दी (वस्तुनिष्ठ) General Hindi (Objective)
3) तृतीय पाली, जो अपराहन 2:00 बजे से 3:00 बजे तक, जिसमें सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ) General Studies (Objectives) की परीक्षा होगी।
इसी प्रकार दिनांक 25 मार्च, 2022 को होने वाले प्रतियोगिता परीक्षा के
1) प्रथम पाली, जो पूर्वाहन 10:00 बजे से 11:00 बजे तक जिसमें सामान्य अभियंत्रण विज्ञान (वस्तुनिष्ठ) General Engineering Science (Objective)
2) द्वितीय पाली जो पूर्वाहन 11:30 बजे से अपराहन 12:30 बजे तक, जिसमें
● विधुत अभियंत्रण-पंचम पत्र (वस्तुनिष्ठ) Electrical Engineering-Paper-V (Objective)
● असैनिक अभियंत्रण-पंचम पत्र (वस्तुनिष्ठ) Civil Engineering-Paper-V (Objective)
● यांत्रिक अभियंत्रण-पंचम पत्र (वस्तुनिष्ठ) Mechanical Engineering-Paper-V (Objective)
3) तृतीय पाली जो अपराहन 2:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक, जिसमें
● विधुत अभियंत्रण-षष्टम पत्र (वस्तुनिष्ठ) Electrical Engineering-Paper-VI (Objective)
● असैनिक अभियंत्रण-षष्टम पत्र (वस्तुनिष्ठ) Civil Engineering-Paper-VI (Objective)
● यांत्रिक अभियंत्रण-षष्टम पत्र (वस्तुनिष्ठ) Mechanical Engineering-Paper-VI (Objective) की परीक्षा होगी।
उक्त प्रतियोगिता परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार आयोजन तथा संचालन के लिए जिला दण्डाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 07 स्टैटिक दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। गया जिला में 03 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं, जिनमे 2,877 उम्मीदवारों की परीक्षा हेतु गया कॉलेज, गया, +2 हरिदास सेमिनरी, नियर बस स्टैंड, गया एवं +2 ज़िला स्कूल, गया हैं। गया कॉलेज, गया में अनुक्रमांक 203501 से 205400 तक कुल 1900 उम्मीदवार, +2 हरिदास सेमिनरी, नियर बस स्टैंड, गया में अनुक्रमांक 205401 से 205950 तक कुल 550 उम्मीदवार एवं +2 ज़िला स्कूल, गया में अनुक्रमांक 205951 से 206377 तक कुल 427 उम्मीदवार हैं।
ब्रीफिंग में ज़िला शिक्षा पदाधिकारी, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी सहित वरीय उप समाहर्त्तागण, परीक्षा केंद्रों के प्रधानाध्यापक एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.