आदतन नकबजन थाना कनाडिया पुलिस की गिरफ्त में
इंदौर | चोरी , लूट , डकैती जैसे गम्भीर अपराध घटित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इंदौर पुलिस कमिश्नर महोदय श्रीमान हरिनारायणचारी मिश्र एवं संयुक्त पुलिस कमिश्नर महोदय श्री मनीष कपूरिया के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं । इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त महोदय जोन -2 श्री सम्पत उपाध्याय एवं अति . पुलिस उपायुक्त महोदय जोन -2 श्री राजेश व्यास एवं सहायक पुलिस आयुक्त महोदय खजराना श्री जयंत सिंह राठोर के द्वारा एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई हैं । इसी क्रम में थाना कनाडिया पुलिस द्वारा बिचोली मर्दाना स्थित मोबाईल की दुकान से चोरी गये कुल 07 मोबाईल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई हैं । प्रकरण में चोरी गये मोबाईल को सर्विंग पर डाले गये जिस पर एक मोबाईल रीतेश उर्फ रीतू पिता रामगोपाल नरवाले निवासी 114 पार्ट 1 , निरंजनपुर इंदौर द्वारा उपयोग करना पाया जिससे पूछताछ की गई तो उसने चोरी का मोबाईल राहुल उर्फ आलू पिता अशोक हरियाले निवासी गाडी अड्डा हरिजन कालोनी थाना रावजीबाजार इंदौर से खरीदना बताया । आरोपी रीतेश उर्फ रीतू नरवाले को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से उपयोग कर रहे 01 ओप्पो का मोबाईल बरामद किया गया तथा राहुल उर्फ आलू की तलाश की जाकर गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 06 मंहगे मोबाईल ओप्पो और वीवो कंपनी के बरामद करने में सफलता अर्जित
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.