ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमेरिका के दो राज्यों में आए तेज तूफान से एक की मौत, दर्जनों घायल

ह्यूस्टन | दक्षिण मध्य अमेरिकी राज्यों टेक्सास और ओक्लाहोमा के बड़े इलाकों में आए तेज तूफान से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मंगलवार को काउंटी के आपातकालीन प्रबंधन निदेशक के हवाले से बताया कि आपदा में उत्तरी टेक्सास के ग्रेसन काउंटी के शेरवुड शोर्स में एक 73 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

सोमरस ने कहा कि दस और लोगों के घायल होने पर उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक रिपोर्टो में कहा गया है कि उस क्षेत्र में दर्जनों घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए थे, जो कि किंग्स्टन के दक्षिण में, ओकलाहोमा के मार्शल काउंटी, टेक्सोमा झील के टेक्सास के किनारे पर है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार किंग्स्टन में कई जनरल स्टोर और घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मार्शल काउंटी के आपातकालीन प्रबंधन ने कहा कि सोमवार रात को कोई मौत नहीं हुई थी, लेकिन कई लोग घायल हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान के चलते इलाकों की बिजली गुल कर दी गई है।

पहला तूफान शाम करीब चार बजे आया, जिसमें सोमवार को उत्तरी टेक्सास के लगभग 5,000 लोगों के शहर जैक्सबोरो में, एक प्राथमिक विद्यालय, एक हाई स्कूल, एक पशु आश्रय और 60 से 80 घरों को नुकसान पहुंचा।

जैक्सबोरो स्कूल के किसी भी छात्र को चोट नहीं आई। चार निवासी घायल हो गए, हालांकि उनमें से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य की राजधानी ऑस्टिन के पूर्व में स्थित एल्गिन शहर में भी काफी नुकसान हुआ है।

ऑस्टिन उपनगर राउंड रॉक शहर में एक और तूफान की सूचना मिली थी, जिसमें रोडवेज में मलबा और कई घरों और व्यवसायों को क्षति हुई थी।

वेदर चैनल ने सोमवार को बताया कि सप्ताह के मध्य तक गंभीर मौसम का प्रकोप जारी रहेगा, और तूफान, तेज हवाएं, ओले और तेज बारिश से शहर को खतरा बना हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य और पूर्वी टेक्सास से लेकर पश्चिमी लुइसियाना और दक्षिण-पश्चिम अर्कांसस तक के क्षेत्र में सोमवार रात तक गंभीर मौसम की संभावना सबसे अधिक बनी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.