ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोरिंग के दौरान धूल उड़ने को लेकर दो गुटों में विवाद, 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, जानें- पूरा मामला

बोरिंग के दौरान धूल उड़ने को लेकर दो गुटों में विवाद, 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, जानें- पूरा मामला

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इन्दौर में बोरिंग के दौरान उड़ रही धूल को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई. इसके बाद गुस्साई लोगों की भीड़ ने चक्काजाम की दिया. पुलिस के समझाने पर भी जब लोग नहीं मानें तब भीड़ को तितर-बितर करने के लिये पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, तब स्थिति कंट्रोल में आई.

इतनी सी बात पर बढ़ गया विवाद

यह घटना इन्दौर के महुँ के पिगडंबर में हुई, जहां बुधवार देर शाम एक खाली प्लॉट में चल रहे बोरिंग को लेकर विवाद बढ़ गया. प्लाट के पास में ही रहने वाले कुलदीप पंवार ने धूल कम उड़ाने के लिए कहा तो बोरिंग करवा रहे पक्ष के करीब 8-10 लोगों ने विवाद शुरू कर दिया और महुं से कुछ हथियारबंद लोग भी बुलवा लिए. इसके बाद सभी ने मिलकर कुलदीप पर हमला कर दिया. वह भागते हुए फोरलेन तक आ गया, इसके बाद हथियारबंद लोगों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया. जिसमे चाकू, डंडे व अन्य हथियार भी जमकर चलाए गए.

बीजेपी नेता के बेटे की मौत

विवाद के दौरान बीजेपी नेता ऊदल सिंह चौहान के बेटे सुजीत के पेट व सीने में चाकू मार दिये जिससे उसकी मौत हो गई. उसके साथ ही डॉ. शिवेंद्र, धर्मेंद्र, अनिल सहित 6 लोग चाकू लगने से घायल हो गए. इसमें से दो गंभीर रूप से घायल है. सुजीत की मौत की ख़बर सुनते ही गुस्साए ग्राम पिगडंबर के ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

घटना की खबर लगते ही किशनगंज टीआई कुलदीप खत्री, मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन पर भी पथराव कर दिया. जिससे पुलिस बल मौके से दूर ही खड़ा रहा. उस समय करीब दो घन्टे तक राउ से लेकर सोनवाय टोल नाके तक करीब 7 किमी लंबा जाम लगा रहा. उसी दौरान जमा भीड़ ने यात्री बसों के साथ वाहनों पर जमकर पथराव किया. एक बाइक में आग लगी दी. पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई, और फिर जाम खुल पाया. फिलहाल आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में ले लिया है, और जांच की बात कही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.