ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गौ-शालाओं के विकास के लिये समेकित योजना आवश्यक

भोपाल : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि गौ-वंश संवर्धन के साथ ही गौ-शालाओं का सर्वसुविधायुक्त विकास भी जरूरी है। गायों के बेहतर संरक्षण के साथ गोबर के समुचित उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाना चाहिए।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा गुरूवार को मंत्रालय में सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं की बेहतर व्यवस्था और गोवर्धन योजना समिति संबंधी मंत्री समूहों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा और उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह भी उपस्थित थे।

मंत्री समूह की बैठक में गौ-शालाओं के विकास, गौ-संरक्षण और गोबर के समुचित उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। अपर मुख्य सचिव पशुपालन श्री जे.एन. कंसोटिया ने गौ-वंश संवर्धन के लिये की जा रही कार्यवाही का प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में गौ-शालाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये गौ-शालाओं में ही गोबर और गौ-मूत्र से विभिन्न उत्पादों के निर्माण और विपणन की व्यवस्था संबंधी विभिन्न सुझाव दिये गये। मंत्री डॉ. मिश्रा ने सुझावों को कार्यवाही विवरण में सम्मिलित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सुझावों और अनुशंसाओं के आधार पर तैयार किया गया प्रेजेन्टेशन मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.