ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्वालियर से आया 4 क्विंटल मावा जप्त किया गया

ग्वालियर । जिला प्रशासन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने रेलवे पार्सल से आया 4 क्विंटल मावा जप्त किया है । इस मावे के सैंपल जांच के लिए भी भेजे गए है और मावा को जप्त कर कोल्ड स्टोरेज में रखवाया गया है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दुबे  ने बताया कि जी आर पी के द्वारा रेलवे पार्सल के माध्यम से 9 बोरी (लगभग 4 क्विंटल) मावा ग्वालियर से भोपाल आने की सूचना खाद्य सुरक्षा प्रशासन को प्राप्त हुई थी।
अभिहित अधिकारी एसडीएम टीटी नगर संजय श्रीवास्तव के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा पार्सल पर्यवेक्षक को मावा प्राप्त करने वाले की जानकारी देने हेतु लिखित में पत्र जारी किया गया । गुरूवार को ग्वालियर से मावा प्राप्त करने राम बरन पाल के आने पर पार्सल पर्यवेक्षक के द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी गयी । इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मावा के तीन नमूने लेकर 9 बोरी मावा जप्त किया । मावा की सम्पूर्ण मात्रा कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखवाया गया है । मावा के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.