ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ हुई रिलीज

निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था और आखिरकार आज 25 मार्च यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण मुख्य किरदार में हैं तो वहीं बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी फिल्म में कैमियो रोल में दिखाई दे रहे हैं।  बाहुबली 2 के बाद राजामौली एक बार फिर से दर्शकों के लिए ‘आरआरआर’ लेकर हाजिर हैं और फैंस को उनकी ये फिल्म भी खूब पसंद आ रही है। ट्विटर पर फैंस उनकी फिल्म का शानदार रिव्यू दे रहे हैं और प्रशंसकों का कहना है कि ‘आरआरआर’ बाहुबली 2 के रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।

फिल्म ‘आरआरआर’ में साउथ के दो सुपरस्टार की जोड़ी एक साथ दिखाई दे रही है और निर्देशक एसएस राजामौली जो हमेशा से ही क्लासिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म साल 2022 की एक बड़ी सुपरहिट साबित हो सकती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर ‘आरआरआर’ ट्रेंड कर रही है और दर्शक एक बार फिर से राजामौली के काम से काफी इंप्रेस होते दिखाई दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.