ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चीन के क्रैश बोइंग 737 विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, पता चलेगी हादसे की वजह 

बीजिंग। चीन में बोइंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण का अब पता चल सकेगा। विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। बुधवार को चीन के सिविल एविएशन अधिकारी ने बताया कि, दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। सोमवार को फ्लाइट स्टाफ समेत 132 यात्रियों को लेकर जा रहा यह प्लान पहाड़ों के बीच क्रैश हो गया था। चीन में सिविल एविएशन अथॉरिटी के प्रवक्ता लियू लुसोंग ने संवाददाताओं से कहा, चाइना ईस्टर्न से जाने वाली एमयू5735 का फ्लाइट रिकॉर्डर 23 मार्च को मिल गया है। सोमवार दोपहर 1 बजे के बाद कुनमिंग शहर से उड़ान भरने के बाद यह प्लेन गुआंगझोउ में निर्धारित अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचा।
एमयू 5735 प्लेन ने दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के कुनमिंग शहर के चेनगुई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसे 3 बजे तक गुआंगझोउ पहुंचना था, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। पहाड़ों के बीच प्लेन के क्रैश होने से भीषण आग लग गई थी। हालांकि इस हादसे के बाद अब तक किसी यात्री के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। रडार सिस्टम से पता चला है कि वूझहोउ सिटी में विमान से संपर्क टूट गया। करीब 12 बजे यह प्लेन 29 हजार फीट की ऊंचाई पर था। लेकिन 135 सेकंड बाद यह विमान 9,075 फीट तक उतर आया था और कुछ ही पलों में यह विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुख जताते हुए कहा कि इस खबर को सुनकर वे हैरान हैं। घटना के बाद राष्ट्रपति जिनपिंग ने सघन तलाशी अभियान और राहत व बचाव कार्य के लिए आदेश दिए थे। चीन में 132 यात्रियों को लेकर जा रहे बोइंग विमान के क्रैश होने के बाद भारतीय उड्डयन महानिदेशालय ने बड़ा फैसले लेते हुए कहा है कि भारतीय एयरलाइंस कंपनीज़ के बेड़े में शामिल बोइंग 737 पर अतिरिक्त निगरानी पर रखा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.