ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्वालियर साडा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करें

भोपाल : उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने निर्देश दिये हैं कि ग्वालियर के विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की 14 ग्राम पंचायतों के 28 ग्रामों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्री कुशवाह आज मंत्रालय में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे।

श्री कुशवाह ने कहा कि  नागरिकों को साडा के माध्यम से शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वित प्रयास करें। उन्होंने कहा कि  नगरीय विकास,‌पीएचई और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ‌अधिकारी पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की कार्य-योजना शीघ्र तैयार करें।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र की महत्वपूर्ण जल संरचनाओं को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की कार्य-योजना भी बनाए। साथ ही ग्वालियर जिले के बीरपुर बांध, मामा का बांध और गिरबाई बांध को जोड़ने वाला रिंगरोड बनाया जाए और इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाए। बैठक में आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास श्री निकुंज श्रीवास्तव, एम.डी. जल विकास निगम श्री तेजस्वी नायक और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.