ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा के इशारे पर जिला प्रशासन करना चाहता है एमएलसी सपा प्रत्याशी का पर्चा निरस्त

अलीगढ़ । समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राजेश सैनी ने बताया कि भाजपा सरकार के इशारे पर स्थानीय निकाय प्राधिकारी सपा गठबंधन के प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव का आवेदन निरस्त करना चाहता है। जिला प्रशासन, प्रशासन द्वारा आज  12 बजकर 38 मिनट पर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा गठबंधन प्रत्याशी जसवंत सिंह को नोटिस जारी किया गया। कि आपके द्वारा बनाए गए प्रस्तावको में से 3 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर फर्जी बताते हुए विपक्षी भाजपा प्रत्याशी ऋषि पाल सिंह के प्रतिनिधि द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है। उक्त घटनाक्रम की जानकारी सपा प्रत्याशी द्वारा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव को दी गई। जिस पर  जिला अध्यक्ष गिरीश यादव द्वारा तत्काल प्रभाव से सभी पार्टी पदाधिकारियों को साथ लेकर जिला अधिकारी तथा निर्वाचन अधिकारियों से वार्ता की गई। लगभग 2 घंटे चली वार्ता के बाद 3 में से 2 प्रस्तावको गुड्डी देवी, शरबती देवी को अधिकारियों के समक्ष पेश किया गया। उक्त दोनों ही प्रस्तावकों के हस्ताक्षरो को सही पाया गया और बाकी एक प्रस्तावक किसी कारण बस नहीं पहुंच पाए। जिसको पेश करने के लिए आज सुबह 10 बजे का टाइम लिखित रूप से जिला अधिकारी द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को दिया गया है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि प्रशासन खुले तौर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का पर्चा निरस्त करने का मन बनाए बैठा है। जिस प्रकार से कलेक्ट्रेट के बाहर और अंदर पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए । उससे प्रतीत होता है कि विपक्षियों का मनोबल तोड़ने के लिए भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन तथा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर पर्चे को निरस्त नहीं होने देगा। आज सुबह 10  बजे तीसरे प्रस्तावक को पेश किया जाएगा और निर्भीकता के साथ समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए चुनाव मैदान में उतर चुकी है। कोल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अज्जू इसहाक ने कहा कि भाजपा के लोग खुलकर गुंडई पर उतर आए हैं, लेकिन उनको यह भी याद रखना चाहिए कि समाजवादी पार्टी के लोग किसी के आगे झुकने  और डरने वाले नहीं है।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, महानगर महासचिव मनोज यादव, जिला प्रवक्ता राजेश सैनी ,युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोहन यादव, जिला सचिव मनीष शर्मा, जिला सचिव राजेश माहौर, छर्रा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर, व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतीत अग्रवाल, युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष आमीर आबिद, यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष इसरार सोलंकी, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष शहजाद अल्बी, मोहम्मद तारिक, महानगर उपाध्यक्ष सनी सारस्वत, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव प्रभात कुमार सविता, जिला सचिव रहमुदीन शेरवानी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहत अली, सोनू शर्मा, नीरज यादव,आदि प्रमुख लोगों के अलावा सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.