पताडी मोड के पास दो बाइक की टक्कर में दो की मौत एक घायल
सासाराम। रोहतास जिला के बड्डी थाना क्षेत्र के पताडी मोड के पास शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो की मौत हो गई और एक घायल हो गए। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि न्यू गांव निवासी रोहित कुमार सासाराम से अपने गांव न्यू जा रहे थे वही शिवसागर थाना क्षेत्र के कुसई गांव निवासी सुनील कुमार रायपुर चोर से अपने घर वापस आ रहे थे इसी क्रम में पताडी मोड़ के पास दोनों की बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां रोहित कुमार के इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं सुनील कुमार की गंभीर परिस्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया जहां बनारस ले जाने के क्रम में मोहनिया में उनकी भी मौत हो गई वही एक घायल करारी गांव निवासी साहेब पासवान बुरी तरह घायल थे जिन्हें भी प्राथमिक इलाज के बाद बनाती रेफर कर दिया गया अभी उनका वाराणसी में इलाज चल रहा है।