ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता मारपीट के आरोप में जिला न्यायालय में हुए पेश, पूर्व सांसद और विधायक भी हैं आरोपी

इंदौर। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जिलाअदालत के विशेष न्यायालय कोर्ट नंबर 30 में न्यायाधीश मुकेश नाथ की कोर्ट में पेश हुए। दिग्विजय सिंह पर मारपीट के आरोप में जिला न्यायालय इंदौर में सुनवाई शाम को शुरू हुई।

जानकारी के अनुसार एमपी के उज्जैन में दिग्विजय सिंह को काले झंडे दिखाने पर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पिटाई पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर आरोप है। इस मामले उनके अलावा पूर्व सांसद प्रेमचंद्र गुड्डू, विधायक महेश परमार, पूर्व शहर अध्यक्ष अनंत नारायण मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष जयसिंह दरबार (वर्तमान में बीजेपी नेता) मुकेश भाटी, असलम लाला आरोपी हैं।

जानकारी के अनुसार बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता जयंत राव की शिकायत पर जीवाजी गंज थाने उज्जैन में मामला दर्ज हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में मारपीट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल जिला अदालत के विशेष न्यायालय में इस मामले में अपने बयान दर्ज कराए थे। मामला 2011 का है जिसमें काले झंडे दिखाए जाने के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता अमय आप्टे पर जानलेवा हमले की कोशिश का आरोप था। उज्जैन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के काफिले में भाजपा द्वारा काले झंडे दिखाने का मामला। भाजपा कार्यकर्ताओं की काले झंडे दिखाने के बाद कांग्रेसियों ने पिटाई की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.