ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

SBI ने करोड़ों ग्राहकों को किया QR Code Scam से सावधान

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया  ने अपने ग्राहकों को क्यूआर कोड स्कैन  को लेकर अलर्ट किया है। SBI ने लोगों को अज्ञात क्यूआर कोड स्कैन नहीं करने और यूपीआई पिन दर्ज करने के लिए सतर्क किया है। आज के समय में  डिजिटल भुगतान का बोलबाला है। अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन लेन-देन की ओर बढ़ रहे हैं, उसी से संबंधित धोखाधड़ी भी बढ़ रही है। हालांकि, किसी भी ऑनलाइन लेनदेन को करते समय बेहद सतर्क रहना चाहिए। लोगों को धोखा देने के लिए क्यूआर कोड धोखेबाजी तेजी से बढ़ रही है।

SBI ने एक छोटा वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि कैसे QR कोड स्कैन करने से आपके बैंक खाते से पैसे डेबिट हो जाएंगे। एसबीआई ने ट्वीट किया है कि क्यूआर कोड स्कैन करने से पैसे जाते हैं आते नहीं। क्यूआर कोड घोटाले से सावधान रहें! स्कैन करने से पहले सोचें, अनजान और अनवेरिफाइड  क्यूआर कोड को स्कैन न करें। सतर्क रहें और SBI के साथ सेफ रहें!

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.