विधान परिषद प्रत्याशी रीना यादव ने चलाया चुनाव अभियान ।
बिहारशरीफ : बिहार विधान परिषद का चुनाव में एनडीए समर्थित जनता दल यू प्रत्याशी रीना देवी को जनप्रतिनिधियों का समर्थन लगातार मिलते आ रहा है और वह काफी अंतर से जीत दर्ज करेंगी। उक्त बातों की जानकारी निर्वाचन अभिकर्ता मो एखलाक अहमद ने प्रेस बयान जारी कर दी। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिलाओं को जो सम्मान देने का काम किया है, वह कोई भी दल नहीं दिया है। नालंदा से महिला को प्रत्याशी बनाया जहां कोई भी दल महिला को प्रत्याशी नहीं बनाने का काम किया। एक मात्र महिला उम्मीदवार को जनप्रतिनिधि के द्वारा अर्शीवाद लगातार प्राप्त हो रही है। उन्होने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है। बिहार में बेहतर विकास का काम किये है और नालंदा में कई ऐतिहासिक विकास के कार्य हुये है। विधान परिषद के द्वारा भी मद से कई शिक्षण संस्थानों सहित कई जगह विकास का कार्य कराया गया है। जनप्रतिनिधियों की आवाज को विधान परिषद में पूरी मजबूती के साथ निर्वतमान विधान परिषद रीना देवी के द्वारा रखी गयी है और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का काम किया जिसके कारण सरकार के द्वारा कई सुख सुविधा जनप्रतिनिधियों को दिलाने का काम किया गया। उन्होने कहा कि आगामी 4 अप्रैल को होने वाले मतदान में जनप्रतिनिधियों का एकमुश्त सहयोग मिलेगा और भारी बहुमत से चुनाव में जीत दर्ज करेंगी। चुनाव को लेकर प्रत्याशी लगातार मतदाताओं से संपर्क में है और कई जनप्रतिनिधि के साथ मिल कर जनसंपर्क अभियान चला रही हैं।