ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

BJP विधायक ने दी संजय राउत को चुनौती

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई  में एक बार फिर से बिजली का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी के विधायक गोपीचंद पडलकर ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर निशाना साधा। संजय राउत जोकि फ़िलहाल महाराष्ट्र में घूम रहे है और लोगों से और किसानों से मिल रहे हैं। उन्हें पडलकर ने चुनौती दी हैं कि वे सुरक्षा के बिना किसानों में न जाए, तब उनको पता चलेगा कि महाविकास आघाड़ी के ख़िलाफ़ लोगों में कितना गुस्सा हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में ऊर्जा मंत्री ने वादा किया था सदन में की किसी भी किसान की बिजली नहीं काटी जाएगी। लेकिन आज भी प्रदेशों में किसान की बिजली काटी जा रही हैं। ऐसे में गोपीचंद पडलकर ने सवाल किया कि जनाब संजय राउत जो अपने अख़बार में बड़े बड़े लेख लिखते है आज वो क्यो नहीं इस विषय पर लिख रहे हैं बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने संजय राउत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का उदाहरण देकर याद दिलाया की हिम्मत और निडरता क्या होती हैं । जब श्रीनगर के लाल चौक में आतंकवादियों ने तिरंगा लहराने की चुनौती दे रखी थी और वैसे पोस्टर लगाए थे, तब प्रधानमंत्री ने वहां तिरंगा लहराके दिखाया था। इसे साहस और निडरता कहते है
फिलहाल में हुए 5 राज्यों के चुनाव के नतीजों पर भी पडलकर ने शिवसेना और संजय राऊत पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि गोवा और उत्तर प्रदेश में शिवसेना ने जमकर प्रचार किया था, लेकिन गोवा में एक भी सीट नहीं आई और यूपी में नोटा से भी कम वोट गिरे। इस पर तंज कसते हुए पडलकर ने कहा कि जनाब राऊत मुझे ऐसा लगता हैं कि आप आदित्य ठाकरे का अपमान आप पूरे देश के सामने करना चाहते हैं। इसीलिए उन्हें आपने यूपी और गोवा में लांच किया और नतीजों के बाद उन्हें मूंह की खानी पड़ी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.