ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना में सॉफ्टवेयर कंपनी के सीईओ नशे की हालत में गिरफ्तार

पटना ।  उत्पाद विभाग ने शराब पीने में साफ्टवेयर कंपनी इन्फो सिस्टम एंड साल्यूशन के सीईओ अभिषेक कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार राय के नेतृत्व में अवर निरीक्षक सकलदेव और पुष्पा कुमारी की टीम ने गुरुवार की आधी रात राजीव नगर, आशियाना स्थित मुंडेश्वरी एनक्लेव अपार्टमेंट, ब्लॉक डी के फ्लैट नंबर-505 में छापा मारा। इस दौरान अभिषेक कुमार शराब के नशे में मिले। वहीं, तलाशी लेने पर फ्लैट के बरामदे से एक लीटर शराब बरामद की गई। आरोपित ने प्लास्टिक के 250 मिली लीटर कोल्ड ड्रिंक की पांच बोतलों में अंग्रेजी शराब छुपा रखी थी।

उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त किशोर कुमार शाह ने बताया कि सूचना मिली थी कि अपार्टमेंट में सीईओ शराब पी रहा है। इसके बाद छापेमारी की गई तो उसे नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ शराब पीने और रखने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.