ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अगले महीने PM मोदी से करेंगे मुलाकात

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा  1-3 अप्रैल तक भारत के दौरे पर रहेंगे. वह 2 अप्रैल को पीएम मोदी  से मुलाकात करेंगे. पीएम देउबा आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा वाराणसी भी जाएंगे. जुलाई 2021 में पीएम बनने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी. दोनों पक्षों के बीच विकास और आर्थिक साझेदारी, व्यापार, बिजली, संपर्क और अन्य मुद्दों सहित द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं पर चर्चा होगी.शेर बहादुर देउबा पांचवीं बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं. देउबा अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे.

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने रूस के सैन्य हमले के बाद यूक्रेन में फंसे चार नेपाली नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का आभार व्यक्त किया था. भारत के ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत नेपाली छात्रों को निकाला गया था. आपरेशन गंगा 24 फरवरी को रूस के सैन्य आक्रमण के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.