ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से 12 पत्रकारों की मौत

कीव | यूक्रेन की अभियोजक जनरल इरीना वेनेडिक्टोवा ने कहा कि रूस के 24 फरवरी को युद्ध शुरू करने के बाद से अब तक देश में 12 पत्रकार मारे जा चुके हैं। यूक्रेइंस्का प्रावदा की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट में वेनेडिक्टोवा ने कहा कि 12 पीड़ितों के अलावा 10 अन्य पत्रकार भी थे, जिन्हें गंभीर चोटें लगी हैं।

अभियोजक जनरल के अनुसार, पूर्व-परीक्षण जांच के एकीकृत रजिस्टर से पता चला है कि रूसियों ने मीडिया के कम से कम 56 सदस्यों के खिलाफ अपराध किए हैं, उनमें से 15 अन्य देशों के नागरिक हैं।

इसमें 15 में से 4 यूके से हैं और चेक गणराज्य, डेनमार्क, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात से दो-दो और एक स्विट्जरलैंड से हैं।

चेर्निहाइव के शुक्रवार को बमबारी और शहर से निकासी के के दौरान, यूक्रेनी 1 प्लस 1 और तुर्की टीआरटी वल्र्ड टीवी चैनलों के कैमरा क्रू के साथ एक कार आग की चपेट में आ गई।

रिपोर्टर एंड्री त्साप्लिएन्को को भी कई चोटे आई हैं। रूस के बलों ने कानूनों और युद्ध में हुए उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है।

कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने टीवी टावरों और टीवी और रेडियो कंपनियों पर गोलाबारी, विनाश या क्षति के कम से कम 7 मामले दर्ज किए।

वेनेडिक्टोवा ने कहा कि अभियोजक का कार्यालय मास मीडिया संस्थान के सहयोग से पत्रकारों के खिलाफ अपराधों की निगरानी कर रहा है।

उनकी निगरानी के अनुसार, यूक्रेन में पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की शुरूआत के बाद से पत्रकारों और मीडिया के खिलाफ 148 अवैध कार्रवाई की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.