ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रूस हॉकी जूनियर विश्व कप से बाहर

एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप एक से 12 अप्रैल तक दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रम में आयोजित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भी वैश्विक खेल बिरादरी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए मंगलवार को रूस को आगामी एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप में हिस्सा लेने से रोकने का फैसला किया।  रूस के यूक्रेन पर हमले की विश्व भर में कड़ी निंदा हो रही है और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के आह्वान पर विश्व भर की खेल संस्थाएं उसका बहिष्कार कर रही हैं। एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप एक से 12 अप्रैल तक दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रम में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले फीफा (FIFA) और यूएफा (UEFA) ने भी बड़ा एक्शन लिया है। फीफा ने रूस को 2022 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है। यूएफा ने भी अगले आदेश तक रूस के फुटबॉल क्लबों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।उधर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने मौजूदा हालात को देखते हुए रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों की वैश्विक प्रतियोगिताओं में भागीदारी को लेकर बड़ा एलान किया। आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने रूसी और बेलारूसी एथलीटों और अधिकारियों की भागीदारी को अनुमति नहीं देने की सिफारिश की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.