ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिक्षिका की मौत के मामले में डीआईओएस और बाबू पर रिपोर्ट दर्ज, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

मैनपुरी  जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और शिक्षा विभाग के तत्कालीन बाबू के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका शिक्षिका के पति की शिकायत पर सीजेएम कोर्ट ने दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। इसी के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मैनपुरी के इंद्रजीत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जोत में प्रवक्ता के पद पर तैनात नीता चतुर्वेदी की 27 फरवरी 2021 को मेदांता अस्पताल गुड़गांव में मौत हो गई थी। उनके पति धीरेंद्र चतुर्वेदी ने सीजेएम कोर्ट में शिकायती पत्र दिया था कि जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा और तत्कालीन विभागीय बाबू कौशलेंद्र मिश्रा के कारण पत्नी की मृत्यु हुई।
यह है मामला
मृतका के पति ने बताया कि कौशलेंद्र मिश्रा द्वारा शिक्षिका के अभिलेख फर्जी होने की शिकायत की गई थी। इसमें बिना उनका पक्ष सुने वेतन रोक दिया गया। इसके बाद कई बार शिक्षिका नीता चतुर्वेदी ने जिला विद्यालय निरीक्षक के सामने अपने अभिलेख प्रस्तुत किए, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। आरोप-प्रत्यारोप के चलते हो रही बदनामी के चलते शिक्षिका मानसिक रूप से परेशान रहने लगीं और उन्होंने आत्महत्या कर ली।उन्होंने मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक और बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने कराई। मामले में सीजेएम अमित सिंह ने दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर अवगत कराने के लिए कोतवाली मैनपुरी पुलिस को आदेशित किया था। इसी आदेश पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा और तत्कालीन बाबू कौशलेंद्र मिश्रा के विरुद्ध कोतवाली मैनपुरी में एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.