ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीआरडीओ ने सतह से हवा में मार करने वाली वायु रक्षा प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने रविवार को मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली वायु रक्षा प्रणाली का दो बार सफल परीक्षण किया। ओडिशा के समेकित परीक्षण रेंज, चांदीपुर से हाई स्पीड वाले निशानों को भेदकर वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया। यह प्रणाली सेना के लिये निर्मित की गई है।

पहले परीक्षण के दौरान मिसाइल ने मध्यम ऊंचाई पर उड़ान भर रहे निशाने पर लंबी दूरी से प्रहार किया। दूसरा परीक्षण कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहे निशाने पर कम दूरी से किया गया। मिसाइल ने दोनों निशाने को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

इसे डीआरडीओ ने इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर विकसित किया है।

परीक्षण के अवसर पर डीआरडीओ और सेना के कई अधिकारी मौजूद थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और भारतीय सेना को सफल परीक्षण के लिए बधाई देते हुए कहा कि दोनों परीक्षणों से यह साबित हो गया है कि यह प्रणाली अलग-अलग रेंज से निशाने को भेदने में सक्षम है।

रक्षा शोध एवं विकास सचिव और डीआडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने परीक्षण में शामिल टीम को बधाई दी और कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.