ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रीलंका 5वां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा

कोलंबो | श्रीलंका सोमवार से बुधवार तक पांचवें बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह आयोजन हाइब्रिड मोड में होगा और बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और थाईलैंड के विदेश मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रविवार को श्रीलंका पहुंचेंगे।

हालांकि म्यांमार के विदेश मंत्री वर्चुअल तौर पर भाग लेंगे।

मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और थाईलैंड के नेताओं के साथ बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

एक बयान में कहा गया है कि नेता और वरिष्ठ अधिकारी बिम्सटेक की प्रगति और भविष्य पर चर्चा करेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान बिम्सटेक चार्टर को अपनाने की उम्मीद है।

बिम्सटेक बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड सहित दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के सात देशों का समूह है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.