ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर ‘आप’ और कांग्रेस के कई नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं दिनेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी, कांग्रेस एवं एआईएमआईएम के नेता अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर हर्ष मल्होत्रा ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेताओं के झूठ एवं गलत नीतियों से तंग आ चुके हैं और उसी का नतीजा है कि सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष कारी मोहम्मद हारुन एवं मोर्चा महामंत्री बिलाल जैदी मौजूद थे।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक ‘खास आदमी पार्टी’ बन गई है और इसी कारण केजरीवाल के अपने लोग भी आज उनका साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। झूठ बोलना जैसे आम आदमी पार्टी के नेताओं की रोजमर्रा की आदत हो गई है। बजट सत्र के दौरान जिस तरह से उन्होंने झूठ का पुलिंदा बांधा है और रोजगार पर झूठ बोला है, उसकी सच्चाई पूरी दिल्ली जानती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। दिल्लीवासियों को तो इस बात का एहसास हो गया है लेकिन अब आम आदमी पार्टी के नेताओं को भी इस बात की अनुभूति हो रही है।
श्री प्रताप सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार नई स्कूल बस लाने एवं स्कूलों में स्वीमिंग पूल बनाने का करोड़ों रुपये का विज्ञापन देने का काम कर रही है जबकि जमीनी स्तर पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। विज्ञापन के माध्यम से वे जनता को बताना चाहते हैं कि दिल्ली में विकास हुआ है, लेकिन हकीकत यह है कि आज दिल्ली पूरी तरह से स्लम बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम एकीकरण के बाद केजरीवाल की दिल्ली को स्लम बनाने की साजिश नाकाम हो चुकी है। एक बार फिर से विधानसभा में केजरीवाल सरकार द्वारा यमुना सफाई को लेकर झूठ बोला गया कि यमुना अगले दो सालों से साफ कर दी जाएगी। आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को ही अपनी पार्टी से भरोसा नहीं है।
आज भाजपा में की सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस के जिला महामंत्री मो हारुन, आप नेता आसिफ सिकंदर, आप के वार्ड अध्यक्ष शफिक भाई, एआईएमआईएम से आमिर मियां, आमान वारसी एवं इन्तेजार सहित अन्य लोग शामिल थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.