ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इटली में दो दिन में मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट का उप स्वरूप BA.2 के 90 हजार नए केस

कोरोना वायरस के सबसे तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट का उप स्वरूप BA.2 यूरोप में कहर ढा रहा है। इटली में दो दिनों में 90 हजार संक्रमित मिले हैं, वहीं फ्रांस में अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। चीन के शंघाई में मरीज बढ़ते जा रहे हैं। एशियाई देशों में कोरोना मामलों में स्थिरता दिखाई दे रही है। हांगकांग में तो हालात सुधर रहे हैं।  बीए.2 ने इस माह यूरोप और चीन के कुछ हिस्सों में तेजी से पैर पसारे। फ्रांस, इटली, जर्मनी और ब्रिटेन में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। चीन का शंघाई शहर इस वैरिएंट का नया हॉटस्पॉट बन गया है। वहां सोमवार को 4400 नए केस मिले हैं। शहर के कई इलाकों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है।
स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ बताया है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, कोरोना अभी गया नहीं है। चीन में इसका अब तक की सबसे तेज गति से फैलना चिंताजनक है। यह भी कहा जा रहा है कि ओमिक्रॉन के बीए.1 व बीए.2 वैरिएंट के मिलने से यदि कोई  नया वैरिएंट बना तो दुनिया के सामने महामारी की नई चुनौती पेश कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.