ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कूली बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के लिए कबाड़ से तैयार की जा रही शैक्षणिक सामग्री

भोपाल । प्रदेश में इन दिनों शिक्षकों द्वारा जोर-शोर से सहायक शिक्षण सामग्री का निर्माण किया जा रहा है। शाला स्‍तर पर निर्मित शिक्षण सहायक सामग्री प्रदर्शनी के बाद राजधानी के प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्‍थान में दो दिवसीय राज्‍यस्‍तरीय प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को इस प्रदर्शनी का अंतिम दिन है। इस पहल के अंतर्गत सरकारी स्कूलों के शिक्षक अपने विद्यार्थियों के साथ विज्ञान की अवधारणाओं को समझाने के लिए, भाषा की सहज समझ विकसित करने के लिए और गणितीय अवधारणाओं को खेल-खेल में हल करने के लिए आसपास की अनुपयोगी या बेकार सामग्री से शैक्षणिक सामग्री निर्मित कर रहे हैं। इस सामग्री को गुणवत्‍ता और शैक्षिक उपयोग के लिए श्रेष्‍ठता के आधार पर परखा भी जा रहा है। इस तरह से निर्मित उत्‍कृष्‍ट शैक्षणिक सामग्री को शाला स्‍तर से राज्‍य स्‍तर पर प्रदर्शित व पुरस्‍कृत भी किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.