ब्रेकिंग
कारगिल विजय दिवस: CM धामी ने की शहीद के परिजनों के लिए 4 बड़ी घोषणा UP में नहीं रुक रहा कांवड़ियों का बवाल, अब मेरठ में कार में की तोड़फोड़; कई लोग घायल कांवड़ मार्गों पर मस्जिदों से हटने लगे त्रिपाल, 24 घंटे में ही बैकफुट पर आया हरिद्वार प्रशासन हरभजन सिंह ने की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात, सीएम की गिरफ्तारी के बाद पहली मीटिंग ‘गाजा में मासूमों की मौत, नेतन्याहू US में बजवा रहे तालियां’, प्रियंका गांधी का फूटा गुस्सा ‘मां सीता के कपड़े…’, ऐसा क्या बोल गए इंद्रदेव महाराज कि मांगनी पड़ी माफी? संगठन से सत्ता तक OBC को तरजीह… लोकसभा की हार का हिसाब बराबर करने में जुटी BJP राज्यपाल के बारे में टिप्पणी कर सकती हैं ममता… कलकत्ता हाईकोर्ट का निर्देश- मानहानि केस से बचें काजल हत्याकांड: लेडी डॉन जेबा और उसका देवर दोषी करार, जज का फैसला सुन फूट-फूट कर रोने लगी यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है… सीएम योगी को लेकर संजय सिंह का बड़ा दावा

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, बाजवा के भाई सहित दो विधायक भाजपा में शामिल, क्रिकेटर मोंगिया भी बने भाजपाई

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस के बड़ा झटका लगा है। कादियां के कांग्रेस के विधायक व प्रताप सिंह बाजवा के छोटे भाई विधायक फतेहजंग बाजवा व विधायक बलविंदर लाडी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा  क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने भी आज दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है।

उक्त नेताओं के अलावा अकाली दल से तीन बार विधायक रहे गुरतेज गुढियान भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने इन नेताओं को दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले दिनों बाजवा को कादियां से उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि प्रताप सिंह बाजवा भी कादियां सीट से दावा ठोक रहे थे। उनका कहना था कि वो कादियां से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन किसके खिलाफ वो समय आने पर पता चलेगा। कैप्टन के करीबी हैं। इससे पहले राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भाजपा का दामन थामा था।

भाजपा का दामन थामने के बाद पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने कहा कि पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए उन्होंने भाजपा दामन थामा है। विकास के लिए लोगों के पास भाजपा के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

बता दें, कृषि कानूनों की वापसी के बाद भाजपा ने पंजाब में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पार्टी लगातार राज्य में अपना कुनबा बढ़ा रही है। किसान आंदोलन के दौरान पंजाब मे भाजपा नेताओं का विरोध किया जा रहा था, लेकिन कानूनों की वापसी पंजाब में भाजपा के लिए संजीवनी बनी है। अब दूसरे दलों के नेता भाजपा से परहेज नहीं कर रहे।

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पहले ही पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोक कांग्रेस पार्टी ेके साथ गठबंधन कर चुकी है। भाजपा जिस तरीके से अपना कुनबा बढ़ा रही है और राज्य में अभुभवी नेताओं को अपने साथ जोड़ रही है उससे विधानसभा चुनावों में पार्टी अन्य दलों को बड़ी चुनौती दे सकती है। राज्य में कांग्रेस, आप, शिअद-भाजपा गठबंधन व भाजपा के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला होने की संभावना है। इसके अलावा किसान संगठनों ने भी चुनाव लड़ने की ताल ठोकी हुई है। पंजाब में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएगा, मुकाबला और रोचक होता जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.