ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारतीय नौसेना आज पी-8आई विमानों की दूसरी स्क्वाड्रन को मोर्चे पर करेगी तैनात

चार पी-8आई विमानों वाली अपनी दूसरी एयर स्क्वाड्रन को नौसेना मंगलवार को मोर्चे पर तैनात करेगी। इसके साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की टोही क्षमता में जबरदस्त इजाफा होगा। पी-8आई विमान लंबी दूरी वाले समुद्री टोही विमान हैं। भारतीय नौसेना की एयर स्क्वाड्रन 316 (आईएनएएस 316) को गोवा में डाबोलिम के पास एक नौसेना हवाई स्टेशन आईएनएस हंसा में नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार की मौजूदगी में कमीशन किया जाएगा। भारतीय नौसेना की एयर स्क्वाड्रन 316 बहु भूमिका वाले लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी-8 आई विमानों और पनडुब्बी रोधी जंगी जहाजों का संचालन करेगी।

चीन के हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ते दखल की चिंताओं के बीच इस नई स्क्वाड्रन को तैयार किया गया है। पी-8आई विमानों में दो जेट इंजन हैं और इसे हवा से जहाज पर वार करने वाले मिसाइल और टोरपीडोस से लैस किया जा सकता है। नौसेना ने आठ पी-8आई विमानों की पहली खेप 2013 में प्राप्त की थी। इन्हें तमिलनाडु के अराक्कोनम में आईएनएस रजाली पर तैनात किया गया है।  आईएनएएस 316 को दुनिया के सबसे बड़े उड़ने वाले पक्षियों में से एक के बाद ‘द कोंडोर्स’ नाम दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.