आजम खान को विधानसभा में जाने की अनुमति नहीं
लखनऊ | समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान को आज विधानसभा में जाकर शपथ नहीं ले पाएंगे। कोर्ट ने जेल प्रशासन की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें शपथ ग्रहण के लिए आजम खान को विधानसभा ले जाने की अनुमति मांगी गई थी। आजम खान ने खुद की इच्छा जाहिर की थी कि वह आज नहीं जाना चाहते हैं।
यूपी विधानसभा में जीतकर आए प्रदेश के सभी विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। सोमवार को सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायक के रूप में शपथ ली तो उनके बाद नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने भी शपथ ग्रहण किया। पहले दिन 343 विधायकों के शपथ के बाद यह सिलसिला आज भी जारी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.