ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कंगना रनौत के शो लॉक अप से बाहर हुए करणवीर बोहरा

कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप  से आए दिन किसी ना किसी को बाहर का रास्ता जरूर दिखाया जा रहा है। हाल ही में शो से टीवी एक्ट्रेस सारा खान का पत्ता कटा है और बीती रात ही एक ओर कंटेस्टेंट को शो से बाहर कर दिया गया है। दरअसल वीकेंड पर इस शो में विनीत कक्कड़  और जीशान खान  की एंट्री हुई है। लॉक अप में आने वाले इन दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के पास कुछ पावर हैं और इसकी बदौलत ही वह शो की कहानी पूरी तरह से पलटते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों के चलते ही बीती रात लॉक अप से करणवीर बोहरा को सीधे बाहर कर दिया गया है।

विनीत कक्कड़ और जीशान खान को लॉक अप के झोल रूम में बुलाया गया था। यहां पर दोनों से उनकी पसंदीदा टीम के बारे में पूछा गया। जीशान ने ऑरेंज टीम और विनीत ने ब्लू टीम को ज्वाइन करने की इच्छा जताई। टीम ज्वाइन करने से पहले दोनों से एक ऐसे शख्स का नाम पूछा गया, जिसे वह शो से डायरेक्ट बाहर करना चाहते हैं। जीशान खान और विनीत कक्कड़ ने एक्टर करणवीर वोहरा का नाम लिया। इसके तुरंत बाद ही करणवीर बोहरा को लॉक अप से रिहा कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.