कंगना रनौत के शो लॉक अप से बाहर हुए करणवीर बोहरा
कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप से आए दिन किसी ना किसी को बाहर का रास्ता जरूर दिखाया जा रहा है। हाल ही में शो से टीवी एक्ट्रेस सारा खान का पत्ता कटा है और बीती रात ही एक ओर कंटेस्टेंट को शो से बाहर कर दिया गया है। दरअसल वीकेंड पर इस शो में विनीत कक्कड़ और जीशान खान की एंट्री हुई है। लॉक अप में आने वाले इन दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के पास कुछ पावर हैं और इसकी बदौलत ही वह शो की कहानी पूरी तरह से पलटते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों के चलते ही बीती रात लॉक अप से करणवीर बोहरा को सीधे बाहर कर दिया गया है।
विनीत कक्कड़ और जीशान खान को लॉक अप के झोल रूम में बुलाया गया था। यहां पर दोनों से उनकी पसंदीदा टीम के बारे में पूछा गया। जीशान ने ऑरेंज टीम और विनीत ने ब्लू टीम को ज्वाइन करने की इच्छा जताई। टीम ज्वाइन करने से पहले दोनों से एक ऐसे शख्स का नाम पूछा गया, जिसे वह शो से डायरेक्ट बाहर करना चाहते हैं। जीशान खान और विनीत कक्कड़ ने एक्टर करणवीर वोहरा का नाम लिया। इसके तुरंत बाद ही करणवीर बोहरा को लॉक अप से रिहा कर दिया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.