दो करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ | एसटीएफ ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को चिनहट में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर बरामद करने का दावा किया जा रहा है। ये लोग नेपाल से ब्राउन शुगर खरीदते, फिर उसे दो गुनी कीमत पर यूपी के शहरों में बेच रहे थे। इन तस्करों के पास ढाई लाख रुपये, दो मोबाइल व बाइक बरामद हुई है। इस गिरोह के कुछ और सदस्यों के बारे में पड़ताल की जा रही है।
एसटीएफ के एएसपी सत्यसेन के मुताबिक पकड़े गये तस्करों में रामनगर, बाराबंकी निवासी जान मोहम्मद और दरगाह, बहराइच निवासी अकबर अली हैं। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ लोग चिनहट में नौबस्ता कला के पास मौजूद हैं। इस पर ही एक टीम वहां पहुंची और दोनों को पकड़ लिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.