ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरियाणा के आरटीए के यातायात निरीक्षक 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कार्यालय की यातायात निरीक्षक निर्मला को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और विजिलेंस ब्यूरो की संयुक्त टीम ने सोमवार को काबू किया। निर्मला एक ट्रांसपोर्टर से RC बनाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग कर रही थीं। शिकायतकर्ता बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसने दो ट्रक किसी व्यक्ति को बेचे थे। उसके नाम ट्रांसफर की आरसी बननी थी। दिसंबर 2021 से आरसी बनी हुई थी, मगर निर्मला उन्हें दे नहीं रही थीं।

इन दोनों आरसी को देने के एवज में निर्मला उनसे 20 हजार रुपये की मांग कर रही थीं। उन्होंने निरीक्षक निर्मला से बहुत बार निवेदन किया, पर वह नहीं मानीं। काफी परेशान होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उप पुलिस अधीक्षक संदीप गुलिया से शिकायत कर दी। संदीप गुलिया ने विजिलेंस पानीपत की निरीक्षक सरोज के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाई। सोमवार दोपहर बाद धर्मेंद्र को उस समय रिश्वत देने के लिए भेजा गया जब निर्मला ऑफिस में थीं। गुलिया ने बताया कि धर्मेंद्र ने उनको 20 हजार रुपये सौंपे तो विजिलेंस पानीपत की निरीक्षक सरोज की मदद से उनको पकड़ लिया गया। निर्मला को कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.